शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, लगातार 15वें साल आयोजित हुआ समारोह
मुंगावली (आरएनआई) शिक्षक दिवस में उपलक्ष्य में राज्य कर्मचारी संघ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें हेमन्त श्रीवास्तव महामंत्री जितेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष केसी मेवाड़े, प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार चंदेल, प्रांतीय प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर सिसौदिया, डीपीसी राहुल शर्मा , गुना डीपीसी ऋषि शर्मा, तहसीलदार सोनम शर्मा, भारतीय मजदूर संघ की जिला मंत्री हरि सिंह रघुवंशी,बीईओ व बीआरसीसी मुंगावली के अलावा अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
देखा जाए तो पिछली पन्द्रह वर्षो से लगातार राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सन्तोष शर्मा व उनकी टीम के द्वारा यह आयोजन किया जाता है और इस बार सभी विभागों के 48 कर्मचारियों का सम्मान किया गया जिसमें इनको प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह व शॉल श्रीफल के साथ सभी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया और उसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही स्वागत भाषण देते हुए सन्तोष शर्मा ने ई अटेंडेंस व ओपीएस पर अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। तो वहीं मंच से कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा और गांव में ऐसी छवी बनाओ की शिक्षकों से टकराने की कोई सोच भी करे क्योकि शिक्षक यदि चाहे तो सरकारें हिल जाती है लेकिन इसके लिए आपको अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा और बच्चो को बेहतर शिक्षा देना पड़ेगा।
वहीं मंच से बोलते हुए प्रांतीय महामंत्री जिनेन्द्र सिंह राजपूत ने पिछले दिनों सीएम द्वारा कर्मचारियों के हिंतो में किये गए निर्णयों के बारे में बताया और कहा कि 20 लाख का हैल्थ इंश्योरेंस कर्मचारियों के लिए सौगात है। साथ ही इन्होंने अधिकारियों को आड़े हांथो लेते हुए कहा की शिक्षा विभाग में प्रशिक्षण व अन्य कार्यक्रमों के नाम पर करोड़ो का भृष्टाचार किया है रहा हैं। और पोर्टल 3 भी इन्ही में से एक है। साथ ही इन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा से लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव ने कहा कि हम चौबीसों घण्टे कर्मचारियों के हिंतो के लिए काम करते हैं। और लगातार सरकार व अधिकारियों से बात करते हैं ई अटेंडेंस कोई मुद्दा नही है और आप इससे घबराए न जहां जहां नेटवर्क हैं वहां आप अटेंडेंस लगाई ये नही सम्बंधित अधिकारी इसको अनुमोदित करेगा। साथ ही इन्होंने कहा कि हमारी मांग थी कि समान वेतनमान होना चाहिए और सरकार ने हमारी मांग मानी है और आठवां वेतन आयोग का गठन किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका मनोज सेन, सन्तोष पाठक, सौरभ जैन, प्रमोद चतुर्वेदी, धर्मेंद्र जैन, झलकन गुर्जर, उपेन्द्र तोमर, राजेश खरे, नेपाल यादव,शैतान सिंह यादव,चंद्रभान छाबड़िया,अरविंद मार्कन, प्रदीप कनखरे, उमेश शर्मा सहित जिले की सभी तहसील व ब्लॉक इकाइयां ओर संगठन पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



