शिकायतकर्ता से बिना मिले आईजीआरएस पोर्टल पर आख्या अपलोड करने पर दरोगा सस्पेंड
हरदोई (आरएनआई) आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतकर्ता से भौतिक रुप न मिलकर मनमाने तरीके से आख्या अपलोड करना एक दरोगा को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
थाना बेनीगंज मे तैनात उपनिरीक्षक फूल सिंह (पीएनओ-862450089) द्वारा आवेदक से भौतिक रूप से मुलाकात किए बगैर आईजीआरएस पोर्टल पर आख्या अपलोड करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षकनीरज कुमार जादौन ने उपनिरीक्षक फूल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । इस संबंध में प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को सौपी गयी है।इसी के साथ एसपी ने समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



