शस्त्र पूजन में शामिल हुए मंत्री, सांसद, प्रशासन और पुलिस अधिकारी, हर्ष फायर कर दी दशहरे की शुभकामनाएं

Oct 12, 2024 - 17:46
Oct 12, 2024 - 17:46
 0  1.4k
शस्त्र पूजन में शामिल हुए मंत्री, सांसद, प्रशासन और पुलिस अधिकारी, हर्ष फायर कर दी दशहरे की शुभकामनाएं

ग्वालियर (आरएनआई) शासन के निर्देश के बाद इस बार दशहरे पर आयोजित हुए शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा दिखाई दी, सामान्य तौर पर लोग अपने घरों में शस्त्र पूजा करते आये हैं वहीं पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारी शस्त्र पूजन करते है लेकिन इस बार इसमें कलेक्टर, मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल हुए।

ग्वालियर की डीआरपी लाइन यानि पुलिस लाइन में आज दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी इसमें हमेशा की तरह मौजूद थे लेकिन कलेक्टर, मंत्री , सांसद इसमें पहली बार शामिल हुए।

दशहरे पर शस्त्र पूजा में शामिल हुए सांसद और कैबिनेट मंत्री
बहोड़ापुर क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में आज सुबह आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, एसपी धर्मवीर सिंह, कलेक्टर रुचिका चौहान सहित सांसद भारत सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शामिल हुए, सबने मिलकर शस्त्रों की पूजा टू की और फिर हर्ष फायर किये।

प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनायें
एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दशहरे के दिन पुलिस अपने शस्त्रों का पूजन कर ये संकल्प लेती है कि उसे अपराधों पर अंकुश लगाना है, और जिले के लोगों को अपराधियों से सुरक्षित रखना है, इस बार शासन से मिले निर्देशों के तहत इसमें मंत्री और सांसद भी शमिल हुए है जिससे इस कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी है,  उन्होंने सभी को दशहरे की शुभकामनायें दी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0