वीर बाल दिवस को समर्पित गुना में हुआ शहीदी सप्ताह प्रारंभ

शहीदी सप्ताह के तहत स्कूली छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से देखी चार साहिब जादे फिल्म 23 दिसंबर सोमवार को मानस भवन में बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान पर दिखाई जाएगी हिंदी में फिल्म। 

Dec 22, 2024 - 21:38
Dec 22, 2024 - 21:39
 0  2k

गुना (आरएनआई) चार साहिब जांदों की वीरता एवं बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को लेकर गुना में शहीदी सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा हे। इसी तहत रविवार को मानस भवन गुना में फिल्म चार साहिबजादे प्रर्दशित की गई जिसमें भारी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं सहित सर्व सनातन समाज द्वारा उत्सुकता के साथ देखी गई। वीर बाल दिवस सनातन समाज समिति द्वारा बताया गया कि 23 दिसंबर सोमवार को स्थान मानस भवन गुना में सांयकाल 4 बजे से बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान पर फिल्म का प्रदर्शन हिंदी में किया जायेगा। शहीदी सप्ताह के अंतर्गत ही 24 दिसंबर को दिखाई गई फिल्में जिसमें चार साहिब जांदों एवं बाबा बंदा सिंह बहादुर बलिदान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुना पर सांयकाल 4 बजे किया जाएगा जिसमें पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसी क्रम में 25 दिसंबर बुधवार को गुरु द्वारा गुरु सिंह सभा गुना पर प्रातः 11 बजे रक्त दान शिविर एवं नेत्रदान संकल्प पत्र भराएं जायेंगे जिसमें समिति द्वारा जिले वासियों से इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता करने का आग्रह किया गया हे। 26 दिसम्बर को चार साहिब जांदों की वीरता एवं बलिदान दिवस को समर्पित सनातनी समाज द्वारा विशाल (महान) यादगार रैली का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें समिति द्वारा जिले भर के विभिन्न स्कूली बच्चों सहित नगरवासी अपने अपने वैनर के साथ रैली में सम्मिलित होकर आयोजन को भव्यता प्रदान करें। रैली का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से स्थान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होगा। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जयस्तंभ चौराहा, तेलघानी, हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार, बापू चौराहा, लक्ष्मीगंज होते गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा स्थल गुना पर समापन होगा। तत्पश्चात विशाल गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0