विश्व स्तनपान सप्ताह पर "चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल" विशेष कार्यक्रम का आयोजन
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विश्व स्तनपान सप्ताह के पावन अवसर पर “समाधान अभियान” व “इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड” के संयुक्त तत्वावधान में “चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल” अभियान के अंतर्गत कछौना थाना के ग्राम पंचायत खजोहना के आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गर्वभती महिलाओं को विश्व स्तनपान सप्ताह के मुख्य उद्देश्य तथा तथा अभिभावक की पॉक्सो एक्ट 2012 पर विशेष कार्यशाला कर जानकारी दी गई। इस अवसर पर आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन बाल मित्र केंद्र के समन्वयक मृदुल अवस्थी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल संरक्षण, बाल यौन शोषण और हिंसा के विरुद्ध आवाज़ उठाने हेतु जागरूकता फैलाना एवं विश्व स्तानपन सप्ताह पर प्रकाश डालते हुए गर्भवती महिलाओं को बताया गया कि स्तनपान बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को सुनिश्चित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है, फिर भी वर्तमान में 6 महीने से कम उम्र के आधे से भी कम शिशुओं को केवल स्तनपान कराया जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

