विधानसभा में गूंजा आरएसएस गीत, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के गाने से मचा हड़कंप
विधानसभा में गूंजा आरएसएस गीत, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के गाने से मचा हड़कंप
बेंगलुरु (आरएनआई) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी को स्तब्ध कर दिया। दरअसल विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के मामले पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान डीके शिवकुमार ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गीत 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे' गाकर सभी को हैरान कर दिया।
शिवकुमार ने यह गीत तब गाया जब भाजपा विधायकों ने शिवकुमार पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को 'बढ़ाने' का आरोप लगाया और उन पर बड़े पैमाने पर उन्माद फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि शिवकुमार बंगलूरू हवाई अड्डे पर आरसीबी टीम के आगमन पर उन्हें लेने गए थे और हवाई अड्डे से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरी यात्रा के दौरान कन्नड़ झंडा लहराते रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



