विधानसभा प्रश्न से हुआ खुलासा

Dec 17, 2024 - 19:00
Dec 17, 2024 - 21:32
 0  567
विधानसभा प्रश्न से हुआ खुलासा

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश में पिछले दो वर्षों [2023 - 2024] में साइबर क्राइम/ऑनलाइन ठगी के 992 प्रकरण आए जिसमें ₹152 करोड का फ्रॉड हुआ।

वही डिजिटल अरेस्ट के 27 प्रकरणों में 14 करोड कि ठगी हुई। 

जबकी अपराधियों से ₹18 करोड कि राशि जब्त की गई तथा 510  को गिरफ्तार किया गया। 

यह जानकारी CM मोहन यादव ने सदन में दी ।

CM ने बताया कि ऑनलाइन‌ ठगी के 2023 में भोपाल में 53, इंदौर में 184 के साथ कुल 444 प्रकरणों में ₹19 करोड़ की राशि की ठगी, जो 2024 में बढ़कर ₹94 करोड हो गयी । 

2024 में भोपाल में 77,  इंदौर में 141, जबलपुर में 94, उज्जैन में 44 मिलाकर प्रदेश के कुल 521 प्रकरण दर्ज हुए। 

2023 से 2024 में प्रकरण में 20% की वृद्धि  हुई लेकिन राशि में पांच गुना ज्यादा ठगी हुई।

अधिकांश प्रकरण  में पुलिस, बैंक, इनकम टेक्स, सीबीआई, कस्टम, ट्राई  के अधिकारी बनकर लोगों से ठगी की।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0