विकास की नई शुरुआत: विधायक प्रियंका पैंची ने मधुसूधनगढ़ में 1.18 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

Oct 12, 2025 - 15:03
Oct 12, 2025 - 15:37
 0  2.5k
विकास की नई शुरुआत: विधायक प्रियंका पैंची ने मधुसूधनगढ़ में 1.18 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

गुना (आरएनआई) चांचौडा विधायक श्रीमति प्रियंका पैंची ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के नगर मधुसूधनगढ़ के ग्राम नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 01,05,11'13 में लगभग ₹ 1 करोड़ 18 लाख 84 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन किया एवं जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अवेदनो के माध्यम से जन समस्या का तत्काल निराकरण करने का वसर प्राप्त हुआ इस अवसर पर विधायक महोदय जी द्वारा भिविन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन उनके कर कमलो से किया गया। 

मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 बुलावारी मंदिर से पुलिया एवं रामजानकी मंदिर से पंचम सिंह तक सीसी रोड एवनिर्माण का निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं वार्ड क्रमांक 11 मे अम्बेडकर भवन से मुन्ना सिंह तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 11 प्रेमसिंह यादव से बुलावारी मंदिर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 11 नन्नू सिंह अहिरवार से हेमराज मेर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 01 शासकीय स्कूल श्यामपुरा तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 01तोरई पुलिया निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 05 इमरत सिंह सिलावट से आनंदी प्रजापति तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 05 मुकेश वंशकार से जोगी समाज के मुक्तिधाम तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य तथा वार्ड क्रमांक 05 लोकेन्द्र गुर्जर से अशोक एवं टेकरी मंदिर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 13 मे कार्य शाला से घटारी महाराज तक सीसी रोड का निर्माण कार्य का काम इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा एवं स्वच्छता का लाभ प्राप्त होगा। 

कार्यक्रम मे विधायक मीना के साथ उपस्थित रहै भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामलाल अहिरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष कौशलेंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ कार्यकर्ता पुरुषोत्तम सोनी ,विधायक प्रतिनिधि बृजेश बंसल, दिलीप शर्मा, सहित पार्षदगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी आदि उपस्थित रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0