लोकसभा निर्वाचन-2024: मतगणना दलों का द्वितीय रेण्‍डमाईजेशन सम्पन्न

गणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में की गई कार्रवाई विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गिनती के लिये हुआ मतगणना दलों का निर्धारण। 

Jun 3, 2024 - 15:39
Jun 3, 2024 - 15:39
 0  2.7k
लोकसभा निर्वाचन-2024: मतगणना दलों का द्वितीय रेण्‍डमाईजेशन सम्पन्न

गुना  (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04-गुना की विधानसभा 28-बमोरी, 29-गुना (अ.जा.) एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 20-राजगढ़ की विधानसभा 30-चांचौड़ा, 31-राघौगढ़ की मतगणना के लिये तैनात किए गए गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्‍डमाईजेशन जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया।

रेण्‍डमाईजेशन के दौरान संसदीय निर्वाचन क्षेत्रांतर्गत खण्‍ड 28-बमोरी एवं 29-गुना (अ.जा.) के लिए लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त गणना प्रेक्षक श्री टी पालानीकुमार, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 20-राजगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्रांतर्गत खण्‍ड 30-चांचौडा़ एवं 31-राघौगढ के लिए गणना प्रेक्षक श्री राम कुमार पोद्दार उपस्थित रहे। रेण्‍डमाईजेशन के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना दलों का निर्धारण हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवंप्रभारी अधिकारी मतगणना एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में रेण्‍डमाईजेशन की कार्रवाई संपादित कराई।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्रीमति नीरजा सक्‍सेना ने प्रेक्षकगणों की सहमति से रेण्‍डमाईजेशन की कार्रवाई सम्पन्न कराई। मतगणना दलों का फायनल रेण्‍डमाईजेशन मतगणना दिवस 04 जून 2024 को प्रात: 5 बजे किया जायेगा।  ईव्‍हीएम के माध्‍यम से गणना के लिए 112 गणना सुपरवाईजर एवं 116 गणना सहायक रिज़र्व सहित 228 कर्मचारी नियुक्‍त किये जायेंगे। इसी प्रकार मतगणना के लिए 120 माईक्रो ऑब्‍जर्वर भी नियुक्‍त किये गये हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार इतने गणना चक्र होंगे

जिले की संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04-गुना की विधानसभा क्षेत्र 28-बमोरी एवं 29-गुना तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 20-राजगढ़ की विधानसभा 30-चांचौडा़ एवं 31-राघौगढ़ की मतगणना का कार्य शासकीय पी.जी. कॉलेज गुना में 04 जून 2024 को प्रातः 8 बजे से की जायेगी। स्‍ट्रांग रूम प्रात: 07:00 बजे खोले जायेंगे। डाक मत पत्रों की गणना रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्‍यालय क्रमश: शिवपुरी एवं राजगढ़ में होगी। चारों विधानसभाओं में मतगणना के लिए 20-20 टेबिल लगाए जाएंगे। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04-गुना की विधानसभा क्षेत्र 28-बमोरी के 277 मतदान केन्‍द्रों की मतगणना का कार्य 14 राउण्‍ड में किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र 29-गुना के 268 मतदान केन्‍द्रों की मतगणना का कार्य 14 राउण्‍ड में किया जाएगा। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 20-राजगढ़ की विधानसभा क्षेत्र 30-चांचौडा़ के 282 मतदान केन्‍द्रों की मतगणना का कार्य 15 राउण्‍ड में किया जाएगा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 31-राघौगढ़ के 272 मतदान केन्‍द्रों की मतगणना का कार्य 14 राउण्‍ड में किया जाएगा।

आज रेण्‍डमाईजेशन के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति जिया फातिमा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राघौगढ़ सुश्री आर. अंजली, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बमोरी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गुना श्री रवि मालवीय, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चांचौड़ा श्री विकास कुमार आनंद उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0