लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वें जन्म जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची सम्मिलित

May 31, 2025 - 22:28
May 31, 2025 - 22:32
 0  108
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वें जन्म जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची सम्मिलित

भोपाल (आरएनआई) आज भोपाल जंबूरी मैदान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में  लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वें जन्म जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची सम्मिलित हुई। साथ ही कार्यक्रम के उपरांत प्रस्थान करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी का सभी महिला विधायकों ने मिलकर अभिवादन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी की शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था। लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थी। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी।"पीएम मोदी ने कहा, "देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे,  तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। ये मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे, तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्रीगण विधायक सांसद आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0