लैंगिक समानता व संवेदीकरण कार्यशाला का फीडबैक सत्र सम्पन्न

Aug 22, 2025 - 19:47
Aug 22, 2025 - 19:53
 0  54
लैंगिक समानता व संवेदीकरण कार्यशाला का फीडबैक सत्र सम्पन्न

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में लैंगिक समानता और संवेदीकरण विषयक कार्यशाला के दूसरे दिन विकास भवन सभागार में फीडबैक सत्र आयोजित हुआ। सत्र का शुभारंभ सीडीओ श्रीमती सान्या छाबड़ा ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक बच्चों और अभिभावकों को लैंगिक संवेदीकरण के प्रति जागरूक करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने शिक्षकों से कार्यशाला के संदेश को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया। वक्ताओं में श्रीमती पूर्णिमा सिंह ने बच्चों से झिझक दूर करने को सबसे जरूरी बताया, वहीं श्रीमती रिंकू यादव ने कहा कि कार्यशाला से उन्हें अपनी बेटी से इस विषय पर बात करने का साहस मिला। श्री पंकज वर्मा ने कहा कि शिक्षकों में संवेदना जागृत हुई है, जबकि श्रीमती दिव्या सिंह ने विद्यालय में बच्चों को वर्जनाओं से मुक्त जानकारी देने का संकल्प व्यक्त किया।

विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिक डॉ. गीतांजलि कुमार व डॉ. सविता महाजन (नई दिल्ली) ने शिक्षकों से फीडबैक लिया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विकास खंड बावन के 42 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण दिलीप शुक्ला, एसआरजी आशीष कुमार मिश्र, अभय सिंह, सचिन मिश्र और शिवाकांत शुक्ल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन सूक्ष्म जलपान के साथ हुआ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)