लाल किला धमाके के बाद इंडिगो को मिला धमकी भरा ईमेल, कई एयरपोर्ट उड़ाने की चेतावनी!

Nov 12, 2025 - 21:01
Nov 12, 2025 - 21:02
 0  135
लाल किला धमाके के बाद इंडिगो को मिला धमकी भरा ईमेल, कई एयरपोर्ट उड़ाने की चेतावनी!

नई दिल्ली (आरएनआई)। दिल्ली के लाल किला के पास धमाके के बाद अब देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड में हैं। इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें देश के कई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में दिल्ली, चेन्नई और गोवा समेत कई प्रमुख हवाई अड्डों पर हमले की बात कही गई है। इसके बाद तीनों एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की सूचना अफवाह साबित हुई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर संपूर्ण जांच अभियान चलाया। सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीमें फिलहाल पूरे मामले की साइबर जांच में जुटी हैं ताकि ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की धमकी या संदिग्ध गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

फिलहाल सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है और यात्रियों से सहयोग और सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0