रोटरी क्लब गुना रॉयल द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के सेवा प्रकल्प ‘साई दृष्टि’ में किया गया वृक्षारोपण

टेबल टेनिस कक्ष का शुभारंभ और विशिष्टजनों का सम्मान। 

Jul 16, 2025 - 19:56
Jul 16, 2025 - 19:58
 0  270
रोटरी क्लब गुना रॉयल द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के सेवा प्रकल्प ‘साई दृष्टि’ में किया गया वृक्षारोपण

गुना (आरएनआई) रोटरी क्लब गुना रॉयल द्वारा एक सराहनीय सेवा गतिविधि के अंतर्गत साई दृष्टि विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल 3053 की प्रांतपाल रोटेरियन डॉ. निशा शेखावत ने विशेष रूप से शिरकत की और साई दृष्टि स्कूल परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा, प्रशिक्षण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान बच्चों को समर्पित रूप से पढ़ा रहे शिक्षक श्री किशोर फंडविस ‘गुरुजी’ का रोटरी क्लब द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय में तैयार किए गए टेबल टेनिस प्ले रूम का विधिवत शुभारंभ भी डॉ. निशा शेखावत के कर-कमलों से किया गया। यह कक्ष रोटेरियन संदीप जैन कैची वीडी और रोटेरियन महावीर जैन के सौजन्य से तैयार हुआ है। क्लब द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण-संवेदनशीलता का भी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उस छात्रा हिमांशी का सम्मान भी किया गया जो दृष्टिबाधिता के बावजूद शिक्षा की ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर है और अब बीएएलएलबी की पढ़ाई हेतु भोपाल जा रही है। यह सम्मान उसकी हिम्मत, साहस और प्रेरणा का प्रतीक रहा। क्लब अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की सेवाभावी भावना को रेखांकित किया। अभिजीत जैन ने रोटरी क्लब की गतिविधियों और सेवा प्रकल्पों की जानकारी साझा की, वहीं सचिव रोटेरियन जितेन्द्र वर्मा ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अभिषेक जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटरी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. वी.एम. जैन, साई दृष्टि के चेयरमैन सुदीप जैन, लायंस क्लब द्वारा संचालित लायंस आई हॉस्पिटल के प्रतिनिधिगण सहित रोटेरियन जी.बी. सक्सेना, सी.पी. रघुवंशी, आलोक अग्रवाल, निकलंक जैन, संजय जैन एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए भविष्य में और सहयोग का आश्वासन दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0