रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला — PM मोदी का पुराना वीडियो साझा कर याद दिलाए बयान
नई दिल्ली (आरएनआई) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार गिरती कीमत पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 2013 का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें मोदी ने यूपीए सरकार पर रुपये के अवमूल्यन को लेकर कटाक्ष किया था।
सोमवार को रुपया 89.46 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 89.17 प्रति डॉलर तक पहुंचा, हालांकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 98 पैसे की भारी गिरावट के साथ 89.66 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की बढ़ती मांग, स्थानीय और वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में बिकवाली और व्यापार अनिश्चितताओं को इसकी बड़ी वजह माना गया।
जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “डॉलर के मुकाबले रुपये का फ्री फॉल जारी है। अब यह 90 रुपये प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया है।” उन्होंने इसके साथ 2013 का वीडियो साझा किया, जिसमें मोदी ने कहा था, “देखिए रुपया कितनी तेजी से गिर रहा है। कभी-कभी लगता है कि रुपया और दिल्ली की सरकार में मुकाबला चल रहा है कि किसकी इज्जत ज्यादा जल्दी गिरती है।”
बीते शुक्रवार को घरेलू मुद्रा में तीन वर्षों की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट दर्ज की गई, जब यह 89.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले 24 फरवरी 2022 को रुपये में 99 पैसे की भारी गिरावट आई थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



