रुझानों से भाजपा में ख़ुशी की लहर, प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, एक दूसरे को खिला रहे मिठाई

Dec 3, 2023 - 21:32
Dec 3, 2023 - 21:32
 0  567
रुझानों से भाजपा में ख़ुशी की लहर, प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, एक दूसरे को खिला रहे मिठाई

भोपाल, (आरएनआई) मतगणना में आ रहे रुझान भाजपा खेमे के लिए खुशियां लेकर आ रहे हैं जबकि कांग्रेस इसे लेकर आश्चर्य में है, रुझानों के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचना शुरू हो गए है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मप्र की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरूआती रुझान में ही भाजपा को भारी बढ़त दिखाई देने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य कई पदाधिकारी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँच गए हैं।

भाजपा कार्यालय में खिलाई जा रही मिठाई 
रुझानों से सभी के चेहरे खिले हुए हैं, पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिला रहे है और अभी से सरकार बनाने की अग्रिम बधाइयाँ दे रहे हैं , अभी तक जो अपडेट चुनाव आयोग की तरफ से सामने आया है उसके हिसाब से भाजपा 144 सीटों पर आगे चल रही है वहीँ कांग्रेस 58 सीटों पर आगे चल रही है, जो एक बहुत बड़ा अंतर है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0