राहुल गांधी बोले—“संविधान पर होने वाले हर वार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा”; अमित शाह, खरगे सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Nov 26, 2025 - 13:07
 0  108
राहुल गांधी बोले—“संविधान पर होने वाले हर वार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा”; अमित शाह, खरगे सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली (आरएनआई)। देशभर में आज संविधान दिवस जोश और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने संविधान और इसके मूल्यों को याद करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वे संविधान पर होने वाले हर आक्रमण के खिलाफ सबसे पहले खड़े होंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान को मजबूत राष्ट्र निर्माण का पथदर्शक बताया।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत का संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है। उन्होंने लिखा कि चाहे कोई भी धर्म, जाति, क्षेत्र या भाषा का हो, चाहे अमीर हो या गरीब—संविधान उसे सम्मान, समानता और न्याय की गारंटी देता है। राहुल ने संविधान को वंचितों और गरीबों का सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने आह्वान किया, “आइए, हम प्रण लें कि संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे। इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इस पर होने वाले हर प्रहार के सामने मैं सबसे पहले खड़ा रहूंगा।”

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान दिवस पर संविधान सभा के महान सदस्यों—डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित सभी को नमन किया। अमित शाह ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान हर नागरिक को समान अवसर, सम्मानपूर्ण जीवन और अधिकार प्रदान कर मजबूत राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य नेताओं ने भी संविधान दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और संविधान के मूल्यों के संरक्षण की बात कही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.