राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला: कहा- सेना का इस्तेमाल अपनी छवि चमकाने के लिए कर रहे प्रधानमंत्री

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सरकार ने पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था कि हमला करने वाले हैं। आपने पाकिस्तान को सीधे अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति बता दी।

Jul 30, 2025 - 10:13
 0  135
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला: कहा- सेना का इस्तेमाल अपनी छवि चमकाने के लिए कर रहे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (आरएनआई) लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद अपनी छवि बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशस्त्र बलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के दावों का खंडन करने की चुनौती दी।

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने 1971 की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की। उस वक्त इंदिरा गांधी में राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। हमने अमेरिका की नहीं सुनी। इंदिरा गांधी ने जनरल मानेक शॉ को आजादी दी। तब एक लाख पाकिस्तान सैनिकों ने सरेंडर किया और एक नया देश बना। ऑपरेशन सिंदूर में सरकार ने पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था कि हमला करने वाले हैं। आपने पाकिस्तान को सीधे अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति बता दी। हमने पाकिस्तान को बता दिया कि हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। भारत सरकार पाकिस्तान को खुद ही बता रही है कि हमें युद्ध नहीं चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को क्यों बताया कि हम युद्ध आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। क्योंकि सरकार पीएम मोदी की छवि को बचाना चाहती थी। डोनाल्ड ट्रंप ने 29 बार कहा कि मैंने सीजफायर कराया। अगर यह झूठ है तो पीएम मोदी यहां बोल दें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी में यह हिम्मत है तो वो यह बोल देंगे। आज शाम को पीएम मोदी कह दें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। 

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की है। सभी ने आतंकवाद की निंदा की है। इससे साफ है कि सभी देश हमें पाकिस्तान के समकक्ष रखा है। विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कहते हैं कि हमने पाकिस्तान को रोका है, लेकिन पाकिस्तान का जनरल मुनीर  अमेरिका में लंच कर रहा है। इस पर प्रधानमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा।

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बताएं कि अगर एक और आतंकी हमला होता तो सरकार क्या करेगी? सरकार केवल सैन्य बलों को लड़वाती रहती है। यही वास्तविकता है। आज चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं। चीन पाकिस्तान को सूचना पहुंचा रहा है। पाकिस्तान और चीन की सेना मिल गईं हैं। 

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति में दिवालियापन है। एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। कल रक्षा मंत्री ने एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया। हम ऐसे प्रधानमंत्री को नहीं चाहते हैं जिसमें यह कहने का साहस न हो कि ट्रंप ने मध्यस्थता नहीं की। जिसने सेना को रोक दिया। ऐसा न हो कि भारत की छवि युद्ध भूमि में बदल जाए। पीएम मोदी की छवि और राजनीति से बढ़कर देश है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.