राष्ट्रीय ध्वज की शान में गुना में निकली सर्वसमाज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा शहर
गुना (आरएनआई) “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत बुधवार को सायंकाल 4 बजे से समस्त नागरिक जन बैनर तले शास्त्री पार्क गुना ने भव्य और इतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें गुना की सड़कों पर अद्वितीय देशभक्ति का नजारा देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता बग्गी पर सवार रही ओर सर्वसमाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ साथ स्कूल, कॉलेजों के छात्र छात्राओं एवं मातृ शक्ति सहित नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए सर्व समाज के लोग एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बैंड बजाया। देशभक्ति के गीत और झण्डे को थामे आमजन ओर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ साथ मातृ शक्ति का उत्साह देखने लायक रहा। डीजे एवं विभिन्न समाजों के बैंड पर गूंजते देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। तिरंगा यात्रा शास्त्री पार्क से आरंभ होकर लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहा पहुंची जहां पर राष्टगान के साथ समापन हुआ।
इस इतिहासिक तिरंगा यात्रा में समाज जनों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस तिरंगा यात्रा मे
मुख्य रूप से ग्वालियर संभाग प्रभारी विजय दुवे, धर्मेंद्र सिंह सिकरवार , गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल,अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, विकास जैन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाज जन ओर प्रशासन के लोग हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में चले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



