राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 10 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, दो जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट

Jun 2, 2025 - 10:19
Jun 2, 2025 - 10:19
 0  783
राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 10 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, दो जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 1 जून रविवार को इस संबंध में गृह विभाग में आदेश जारी किया है। आईपीएस अफसरों को अस्थाई रूप से एक पद से हटाकर दूसरे पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक यह कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

दो जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिले हैं। बैच 2001 के आईपीएस अधिकारी प्रमोद वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक सागर जोन के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा जेएनपीए सागर के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। सुशांत कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वी) पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन, मुरैना के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों के एसपी बदले गए _
कटनी और दतिया जिले में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। दतिया के नए एसपी सूरज वर्मा होंगे ,जो पहले से सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर के पद पर कार्यरत थे।  कटनी का नया अभिनव विश्वकर्मा को बनाया गया है, जो पहले पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला इंदौर के पद पर कार्यरत थे। वीरेंद्र कुमार को एसपी दतिया पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर भेजा गया है। वहीं अभिजीत रंजन, एसपी कटनी को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पद पर भेजा गया है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी 
चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर रेंज को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के पद पर नियुक्त किया गया है। सचिन कुमार अतुलकर को पुलिस महानिदेशक चंबल जोन मुरैना के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमार सौरभ को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार जैन को पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना के पद पर नियुक्त किया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0