राजेश्वर सिंह ने पत्रकारों का दिल जीता, दिवंगत पत्रकार दिलीप सिन्हा के परिजनों के लिए ₹80.31 लाख की मंजूरी
(नवेद शिकोह)
लखनऊ (आरएनआई)। भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर राज्य पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की मांग की थी। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस कोष हेतु ₹80.31 लाख की राशि स्वीकृत कर दी गई है।
विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि यह निर्णय प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा, “पत्रकार सत्य की मशाल हैं – अंधकार चाहे कितना भी गहरा हो, वे वहां भी रोशनी फैलाने का साहस रखते हैं। पत्रकार हमारे समाज का दर्पण हैं, उनके सशक्तिकरण में लोकतंत्र की मजबूती निहित है।”
इस पहल से विशेष रूप से दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा के परिवार को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दिलीप सिन्हा जी की रोडवेज बस दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, और उनके परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा वादे किए गए थे, लेकिन यह राशि महीनों तक नहीं दी गई।
राजेश्वर सिंह के प्रयासों से अब पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता समिति के सदस्य नवेद शिकोह ने इस निर्णय को पत्रकारों के हित में ऐतिहासिक पहल बताया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



