राजस्थान के भरतपुर में दो प्रशासनिक अधिकारियों का वीडियो वायरल, दोनों को तत्काल प्रभाव से किया गया कार्यमुक्त
भरतपुर (आरएनआई) राजस्थान के भरतपुर रोडवेज और लोहागढ़ डिपो कार्यालय में तैनात दो प्रशासनिक अधिकारियों का अशोभनीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी रासलीला करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल दोनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी दायित्व के दौरान इस तरह का आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

