राघौगढ़ में डबल लोक केंद्र की अव्यवस्था उजागर, विधायक ने BJP नेता को रंगे हाथों पकड़ा

Nov 27, 2025 - 19:15
Nov 27, 2025 - 19:16
 0  513

राघौगढ़ (आरएनआई) राघौगढ़ विधायक आज अचानक निरीक्षण के लिए डबल लोक खाद वितरण केंद्र पहुंचे, जहां किसानों ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हुए हैं और यूरिया वितरण में भारी अव्यवस्था बनी हुई है।

किसानों की शिकायतें सुनते ही विधायक ने मौके पर ही राहत के निर्देश जारी किए—
कल से प्रत्येक किसान को 8 कट्टे यूरिया मिलेगा

प्रतिदिन 10 ट्रक यूरिया की आपूर्ति होगी

5 काउंटर नियमित रूप से चालू रहेंगे, ताकि भीड़ कम हो और वितरण तेज हो सके

निरीक्षण के दौरान विधायक ने केंद्र के अंदर छिपे बैठे भाजपा नेता लाल बब्बा को अंदर से पकड़कर बाहर निकाला।

विधायक ने स्पष्ट कहा— “यह केंद्र किसानों का है, वितरण अधिकारियों का है… नेताओं की दखलअंदाजी और दलाली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

किसानों ने भी आरोप लगाए कि संबंधित नेता बड़े अधिकारियों का नाम लेकर किसानों पर दबाव बनाता है और हर बार अंदर जाकर अवैध हस्तक्षेप करता है।

विधायक ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वितरण पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार होना चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0