म्याना मंडी में किसानों का हंगामा, व्यापारियों पर कम भाव लगाने का आरोप
गुना (आरएनआई) — म्याना मंडी में सोमवार को किसानों ने अपनी उपज के उचित दाम न मिलने पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों और व्यापारियों के बीच बहस बढ़ने पर मौके पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी ने स्थिति संभालते हुए किसानों को समझाया और मंडी का माहौल शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, किसानों का कहना था कि वे अपनी मेहनत से बेहतरीन फसल लेकर आए हैं, लेकिन व्यापारियों ने मात्र ₹1300 प्रति क्विंटल का भाव लगाया, जो उन्हें बेहद कम लगा। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में व्यापारी मनमाने ढंग से रेट तय कर रहे हैं, जबकि फसल की गुणवत्ता अच्छी है।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी ने किसानों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि मंडी अधिकारियों से चर्चा कर न्यायसंगत मूल्य दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
करीब एक घंटे तक चले इस जाम के बाद पुलिस की समझाइश पर किसानों ने सड़क खाली की और मंडी का कामकाज दोबारा शुरू हुआ। मौके पर मंडी अधिकारी और प्रशासनिक टीम भी पहुंची और किसानों की शिकायतें दर्ज कीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



