मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं किसान, मिर्च फसल का बीमा कराने के लिए 31 तक करें आवेदन

Jul 18, 2025 - 19:47
Jul 18, 2025 - 19:48
 0  108

फतेहपुर (आरएनआई) जिला उद्यान अधिकारी डा० रमेश पाठक ने जानकारी दी कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद के केला व मिर्च उत्पादन करने वाले कृषकों को प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से फसल के नष्ट होने की संभावना के आधार पर बीमित किए जाने हेतु कवरेज प्रदान किया जाता है। 

उन्होने बताया कि जनपद हेतु यूनीवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेंस कम्पनी लि० बीमा कम्पनी को अधिकृत किया गया है। प्रति हे० केला फसल हेतु बीमा कवर धनराशि 150000 रूपए का प्राविधान है। इसके लिए कृषक की धनराशि 3750 रूपए व प्रति हे० मिर्च फसल हेतु बीमित धनराशि 50000 रूपए के सपेक्ष प्रीमियम धनराशि 1250 रूपए कृषक द्वारा दिया जाना निर्धारित है। योजना का लाभ दिये जाने हेतु अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी कृषक (ऋणी/गैर ऋणी) पात्र होगें। ऋणी कृषकों को बीमा कवरेज में शामिल न होने के सम्बना में अपना प्रार्थना पत्र सम्बन्धित बैंक को बीमा की अन्तिम तिथि से सात दिन पूर्व देना अनिवार्य होगा। ऑप्ट-आउट फार्म केवल एक मौसम खरीफ, रबी, जायद के लिए ही मान्य होगा। केला फसल को बीमा कराने की अन्तिम तिथि 30 जून व मिर्च फसल को बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। जनपद के इच्छुक कृषक उपरोक्त निर्धारित तिथि से पूर्व बीमा कराने हेतु बीमा कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि के मो०नं0 8306307226, से सम्पर्क कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ कार्यालय उप कृषि निदेशक कृषि भवन तथा कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी विकास भवन में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0