मुख्यमंत्री से मिले विधायक जयवर्धन सिंह, धरनावदा की घटना सहित विकलांगजनों और बाढ़ प्रभावितों के मुद्दे उठाए
भोपाल (आरएनआई) आज राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री का ध्यान विशेष रूप से ग्राम धरनावदा की उस दुखद घटना की ओर आकर्षित किया, जहाँ बीते माह 5 ग्रामीणों ने कुएँ में गिरी गाय को बचाने के प्रयास में अपने प्राण गँवा दिए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
इसके साथ ही श्री सिंह ने गुना जिले में प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगजनों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की और जल्द समाधान की अपेक्षा जताई।
उन्होंने गुना जिले सहित अन्य क्षेत्रों में अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण फसलें खराब होने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न हुई संकटपूर्ण स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



