मुख्यमंत्री डॉ यादव 26 मार्च को सागर और राजगढ़ लोकसभा में चुनाव प्रचार पर, मुख्यमंत्री भाईदूज पर बहनों से करेंगे संवाद, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mar 26, 2024 - 10:29
Mar 26, 2024 - 10:30
 0  1.6k
मुख्यमंत्री डॉ यादव 26 मार्च को सागर और राजगढ़ लोकसभा में चुनाव प्रचार पर, मुख्यमंत्री भाईदूज पर बहनों से करेंगे संवाद, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 मार्च को सागर और राजगढ़ लोकसभा में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुरखी और चाचौड़ा विधानसभा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल  होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को प्रात: 12.15 बजे भोपाल से सागर जिले की सुरखी विधानसभा के बिलहरा पहुंचेंगे। बिलहरा में मुख्यमंत्री डॉ यादव भाईदूज के शुभ अवसर पर आयोजित "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम में बहनों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 2.10 बजे बिलहरा से राजगढ़ लोकसभा की चांचौड़ा विधानसभा के बीनागंज पहुंचेंगे। बीनागंज के मंडी प्रांगण में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री भोपाल रवाना होंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0