मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि की गई अंतरित, जिले के 62 हितग्राहियों को एक करोड़ 40 लाख रुपए की राशि की गई अंतरित

Dec 4, 2024 - 20:24
Dec 4, 2024 - 20:24
 0  1.6k
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि की गई अंतरित, जिले के 62 हितग्राहियों को एक करोड़ 40 लाख रुपए की राशि की गई अंतरित

गुना  (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत प्रदेश के 10 हजार 236 श्रमिकों के परिवारों को सहायता राशि 225 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई । 

उल्लेखनीय हैं कि मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के तहत प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 01 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये पात्र हितग्राही को प्रदान किये जाते हैं।

आज इस दौरान गुना जिले के 62 श्रमिक परिवारों को 1 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी कक्ष में किया गया इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सतेन्‍द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक एवं अतिरिक्‍त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव,  नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह, श्रम निरीक्षक रामकुमार सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित है l

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0