मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक
मुंबई (आरएनआई)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) चुनाव में उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर 7 नवंबर तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि चुनाव अधिकारी पहले मतदाता सूची पर उठी आपत्तियों पर कारणयुक्त आदेश जारी करें, उसके बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है।
12 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर जस्टिस रियाज चागला और फरहान दुबाश की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनाव अधिकारी को फिलहाल वैध उम्मीदवारों की सूची घोषित करने से रोका जाता है। अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने 20 अक्टूबर को मतदाता सूची पर आपत्तियां दी थीं, लेकिन चुनाव अधिकारी ने बिना कारण बताए 24 अक्टूबर को अंतिम सूची जारी कर दी।
अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं — इनमें पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी, मौजूदा अध्यक्ष अजिंक्य नाइक, भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड, शिवसेना (यूबीटी) के मिलिंद नारवेकर, एनसीपी विधायक जीतेन्द्र आव्हाड, राज्य मंत्री प्रताप सरनाईक के बेटे विहंग सरनाईक, सुरज समत और शाहालम शेख शामिल हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



