मुंगावली सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को दिलाई शपथ
मुंगावली (आरएनआई) “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत सोमवार 28 जुलाई को शासकीय सिविल अस्पताल मुंगावली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना था।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर धर्मवीर सिंह यादव एवं उनकी टीम मौजूद रही। डॉक्टर यादव ने बताया कि नशे की लत से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिससे न केवल उसका जीवन संकट में पड़ता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने नशे से होने वाली बीमारियों और सामाजिक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अभियान के तहत उपस्थित मरीजों, अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों को नशा न करने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुंगावली थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नशे से मुक्त स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट था – “नशे से दूरी है जरूरी, तभी बनेगी स्वस्थ और सशक्त पीढ़ी।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

