मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने दस्तक अभियान की शुरुआत, आदिवासी गर्भवती महिलाओं को हर माह देंगे फल फ्रूट की टोकरी
मुंगावली (आरएनआई) चंदेरी तहसील के अंतर्गत ग्राम सूरेल मे मंगलवार को आंगनवाड़ी क्रमांक 1 पर मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने 9 माह से 5 वर्ष तक के आदिवासी बच्चों को विटामिन ए कि दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है और दस्तक अभियान के माध्यम से गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ें। साथ ही विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि ग्राम सूरेल, सुनपुरा मुहाल, नीमखेड़ा कि आदिवासी गर्भवती महिलाओं को हर माह फल फ्रूट की टोकरी देंगे जिससे गर्भावस्था के दौरान पोषण की कमी न हो। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रविन्द्र लोधी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ शिवराज यादव, डॉक्टर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आदिवासी महिलाएं उपस्थित रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

