मुंगावली में बारिश से भरे घरों की नगर परिषद ने कराई सफाई, क्लोरीन की गोलियां बांटी गईं, फॉगिंग से किया मच्छरों पर नियंत्रण
मुंगावली (आरएनआई) बारिश के कारण घरों में गंदा पानी भर जाने से नगर परिषद ने कराई घरों की सफाई, सुरक्षा की दृष्टि से पीने का पानी साफ करने के लिए घर घर बांटी क्लोरीन की गोलियां । सुरक्षा की दृष्टि से कुएं तालाब की बाउंड्री पर कराई जा रही तार फेंसिंग।
गुरुवार को मुंगावली में मूसलाधार बारिश बारिश से निचली बस्तियों के कई घरों में अधिक पानी भरने के कारण नलों से आने वाला पानी कुआं ट्यूबवेल का पानी गंदा हो जाने के कारण एस डी एम मनीष धनकर नगर परिषद अध्यक्ष नरेश ग्वाल सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर जिन वार्डों में बारिश का पानी भरा था उनकी सुरक्षा की दृष्टि से पानी को साफ करने वाली क्लोरीन की गोलियां वितरण कराई गईं जिससे पानी में बैक्टीरिया उत्पन्न न हों और पानी पीने से कोई नुकसान न पहुंचे ।एवं घरों में फर्श आदि को साफ कराकर दवाई छिड़काव करके संपूर्ण क्षेत्र में फॉग मशीन चलवाई गई जिससे कि मच्छर आदि उत्पन्न न हो सकें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



