मुंगावली में दो दिवसीय वार्षिक विमानोत्सव सम्पन्न, शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बटोरा श्रद्धालुओं का मन
मुंगावली (आरएनआई) दो दिवसीय वार्षिक विमानोत्सव का समापन दूसरे दिन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया जिसमें नगर भ्रमण को निकले श्रीजी ने पुनः एक बार मूल वेदी पर विराजमान हुए विमान के दूसरे दिन सुबह अभिषेक, शांतिधारा की गई तो वहीं दोपहर में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पारसनाथ दिगम्बर जैन लाल मंदिर पर श्रीजी को पुन मूल वेदी पर विराजमान कर किया गया इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह श्रीजी को श्रीफल भेंट कर आरती उतारी गई,वही रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली से आए सतेंद्र शर्मा ने नाटक का मंचन किया जिसका श्रद्धालुओं का मोह लिया वही कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन,एड अनिल कुलैया,अमन शास्त्री, मोनू भैया जी ने किया।शाम को मंच संचालन अनिल कुलैया ने किया।
नाटक के मंचन ने किया श्रद्धालुओं की आंखे नम
पुराना बाजार में रात्रि के समय वार्षिक विमानोत्सव के अवसर पर दिल्ली की कंठस्थ कला से आई टीम नाटक मंचन की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमे राजा हरीश चंद्र के जीवन पर एक मार्मिक प्रस्तुति दी जिसको देखकर लोगो की आँखे नम हो गई, व एक अन्य प्रस्तुति दी जिसमे स्वार्थ के संसार पर हास्य व शिक्षा प्रद प्रास्तुति देख लोगो को देर रात तक रोक रखा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



