मुंगावली: आवारा पशुओं के खिलाफ नगर परिषद का अभियान, 40 पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा गया
मुंगावली (आरएनआई) नगर में आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर सोमवार को एक टीम गठित की गई, जिसने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आवारा पशुओं को पकड़कर पिपरई रोड स्थित टोरिया गौशाला में शिफ्ट किया। सीएमओ भट्ट ने बताया कि आमजन को आवारा पशुओं से हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत नगर परिषद टीम ने जयस्तंभ चौराहा, नगर परिषद ग्राउंड और शहर के मुख्य मार्गों पर घूम रहे करीब 35 से 40 पशुओं को पकड़कर वार्ड नंबर 15 स्थित गौशाला में छोड़ा। नगर परिषद द्वारा गौशाला में पशुओं के लिए चारे और पानी की समुचित व्यवस्था भी की गई है। सीएमओ ने बताया कि नगर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

