मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जिला कारागार हरदोई में महिला बंदियों को मिला आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सुरक्षा का संदेश
हरदोई (आरएनआई) महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शनिवार को जिला कारागार हरदोई में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति टीम ने महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, और महिला हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी।टीम ने महिला कैदियों को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी देते हुए उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने तथा समाज में पुनः सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करना, स्वावलंबन की भावना बढ़ाना और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



