महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरदोई (आरएनआई) ए.एस.वी.वी. इंटर कॉलेज सांडी रोड हरदोई पर महिला सशक्तिकरण अभियान 5.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला सशक्तीकरण टीम का गठन भी किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा हरदोई, विशिष्ट अतिथि आशुतोष गुप्ता समाजसेवी व पर्यावरणविद् अवध प्रांत तथा अध्यक्षता नरेश कुमार भारती प्रधानाचार्य तथा कुशल संचालन अध्यापक तिलक राम यादव द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि गुप्ता द्वारा महिला सशक्तिकरण पर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से बच्चों को अवगत कराया जिसमें महिला सुरक्षा हेतु 1090 व 181 तथा बच्चों के लिए 1098 हेल्पलाइन से अवगत कराते हुए, पॉक्सो एक्ट 2012 एवं बाल संरक्षण अधिनियम 2005 से बच्चों को विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर बच्चों को महान वीरांगनाओं पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फूले, अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मीबाई, विद्वतमा, गार्गी, सीता, अनुसूया आदि के महान संस्मरणों से बच्चों को अवगत कराया साथ ही मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने के बारे में अवगत कराया, यदि पढ़ेगी बेटियां तो बढ़ेगी बेटियां का संदेश दिया तथा अभी सफलतापूर्वक संपन्न हुए ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कैप्टन सोफिया कुरेशी एवं व्योमिका सिंह के बारे में बताया।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व पर्यावरणविद् आशुतोष ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा मातृ-शक्तियों को दिए गए शिक्षा के अधिकार के बारे में विस्तार से बताते हुए महान वीरांगनाओं के साथ बच्चों के संस्कारों पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अध्यापकगणों में डॉ आशीष वर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ अपराजिता मिश्रा, सह कोऑर्डिनेटर डॉ नजमीन कुरैशी आदि ने भी अपने विचार रखेंI कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य नरेश कुमार भारती ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की। कार्यक्रम में अध्यापक सुभाष वर्मा, शैलेंद्र, मयंक मिश्रा आदि अन्य विद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



