महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने की जिलाधिकारी से मुलाक़ात
हरदोई (आरएनआई) राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती एकता सिंह ने जिलाधिकारी अनुनय झा से मुलाक़ात की। सदस्या ने जनपद में की जाने वाली जन सुनवाई के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निराश्रित महिला पेंशन की संख्या में साल की प्रथम तिमाही में हुई अभूतपूर्व वृद्धि के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि किस प्रकार जनपद में कैम्प लगाकर निराश्रित महिला पेंशन बनवायी गयी। जिन पात्र महिलाओं का आय प्रमाण पत्र नहीं था, उनका आय प्रमाण पत्र बनवाया गया। नियमित जन सुनवाई के दौरान भी तत्काल पात्र महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित कराया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

