महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि पार्क का लोकार्पण
कछौना, हरदोई (आरएनआई) जन-जन को प्रभु श्री राम के जीवन मूल्य से परिचित कराने वाले व महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर नगर पंचायत कछौना पतसेनी द्वारा मोहल्ला अम्बेडकर नगर में वाल्मीकि पार्क का लोकार्पण मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी व विशिष्ट अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने फीता काटकर कछौना पतसेनी को सौगात दी, जहां कहीं पर गंदगी का अंबार रहता था, वहां पर नगर अध्यक्ष की दूरगामी सोंच से एक खूबसूरत बाल्मिक पार्क की नींव पड़ी। विधायक ने बताया महर्षि वाल्मीकि का जीवन समस्त समाज के लिए प्रेरणादायक है, उनका जीवन हमें संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में सत्य निष्ठा एवं प्रभु की साधना से राम को खोजना संभव है। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री ने कहा महर्षि का जीवन समरसता का संदेश देता है। राम के चरित्र के माध्यम से उन्होंने मानव जीवन को सार्थक रास्ता बताया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित ने कहा रामायण की कथा अयोध्या के राजा की कथा नहीं है, अयोध्या से निकलकर राम बनने की कथा है, राम की यात्रा अपनी नहीं, जीवन जीने की यात्रा है। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा वह नगर के विकास के लिए सदैव प्रयासरत हैं। इस तरह के स्थल बनने से आने वाली पीढ़ी को इन संतों के जीवन को जानने का अवसर मिलेगा। उनके जीवन मूल्यों को जानकर उनको नई ऊर्जा मिलेगी। बाल्मिक पूरे संसार के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित ने किया। इस अवसर पर मिशन नारी शक्ति अभियान 05 के तहत स्वच्छता ग्राहियों को सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर सिंह ने बताया वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। वह कदम से कदम मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। वर्तमान समय में ए०आई० का जमाना है। बिना कुछ सोचे समझे कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। आपकी थोड़ी सी चूक से आर्थिक व मानसिक नुकसान होगा। नारी को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला फैमिली काउंसलिंग आदि के माध्यम से उनको आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल दिया जा रहा है। इस अवसर पर सभासदगण उपेंद्र सिंह, भाजपा पदाधिकारीगण, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, अनूप दीक्षित, आनंद बाजपेई, अर्जित वर्मा, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, वरिष्ठ लिपिक जे०बी० सिंह सहित वाल्मीकि विचारधारा के अनुयायी काफी संख्या में प्रतिभाग किया, इस क्षण के साक्षी बने।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

