मरम्मत की गुहार अनसुनी, अब हादसे ने खोली लापरवाही की पोल — पुलिया से गिरे दो बाइक सवार घायल
गुना (आरएनआई) 4 नवंबर को ही इस पुलिया पर दुर्घटना की संभावना को देखते हुए मरम्मत की गुहार लगाई थी। लेकिन चूंकि तब दुर्घटना नहीं हुई थी तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज बांसखेड़ी मोहल्ला गुना की पुलिया से बाइक सवार दो लोग नीचे नाले में जा गिरे। उन्हें बुरी तरह चोटें आई हैं। अब दुर्घटना हो गई है तो शायद पुलिया की मरम्मत हो जाए। भाजपा की जनहितैषी सरकार में कलेक्टर साहिब,विधायक जी,महाराज साब के होते जनता दुख भुगत रही हैं,आपका विकास कहां हैं?
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

