मप्र महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी बनी सुधा त्रिवेदी, पतंजलि परिवार ने श्रीमती त्रिवेदी को सम्मानित कर दी बधाई

Apr 20, 2024 - 20:12
Apr 20, 2024 - 20:12
 0  2.1k
मप्र महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी बनी सुधा त्रिवेदी, पतंजलि परिवार ने श्रीमती त्रिवेदी को सम्मानित कर दी बधाई

गुना (आरएनआई) पतंजलि की आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक हरिद्वार में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज जी एवं मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी पूज्य साध्वी देव प्रिया जी द्वारा नवीन दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई हे। जिसमें गुना जिले से सुधा त्रिवेदी को मध्यप्रदेश महिला पतंजलि योग समिति का राज्य प्रभारी का नवीन दायित्व सौंपा गया। जिसको लेकर शनिवार को स्वतंत्रता पार्क गुना में पतंजलि परिवार गुना द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर राज्य प्रभारी श्रीमति त्रिवेदी का शाल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर पतंजलि परिवार जनों ने सम्मानित किया साथ ही उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंद्र सिंह रघुवंशी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा की पतंजलि परिवार में दीदी निरंतर सक्रिय भाव से काम करती हैं। ओर उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनको यह नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई हे। निश्चित ही उनके द्वारा संगठन विस्तार में और गति हमको मिलेगी। इस अवसर पर पतंजलि जिला योग प्रभारी बाबूलाल यादव, गोविंद दुबे, हरिओम राठौर, महेश पाल, मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, जिला योग प्रभारी सीमा शर्मा, निर्भय सिंह रघुवंशी, संदीप लोधा, भानु राव निकम, रमेश राठौड़, भानु तोमर, मंजू गुरुरानी, सुनीता नगाइच, निर्मला सोनी, नंदिता, रजनी मालवीय, राधा शर्मा, रचना गुप्ता, रेखा भदोरिया, मोनिका जैन, निर्मला उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पतंजलि परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0