मतदान करने तीन माह बाद कुण्डलपुर से गुना लौटा छतरपुरिया परिवार

May 7, 2024 - 18:01
May 7, 2024 - 18:02
 0  8.1k
मतदान करने तीन माह बाद कुण्डलपुर से गुना लौटा छतरपुरिया परिवार

गुना (आरएनआई) गुना के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. फूलचंद जैन छतरपुरिया जी के सुपुत्र अनिल -श्रीमती सारिका एवं सुपौत्री कु. समीक्षा जैन छतरपुरिया विगत 3 माह से कुण्डलपुर में पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संघ में मुनिराजों की वैय्यावृत्ति हेतु चौका लगा रहे थे। 

अनिल के सुपुत्र अनुज जैन छतरपुरिया ने बताया कि परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवन गुरुदेव १०८ श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य प.पू. मुनिश्री १०८ सौम्यसागरजी महाराज ससंघ छह मुनिराजों का लगभग 550 किलोमीटर का विहार 50 दिनों में कराकर 30 मार्च को कुण्डलपुर पहुंचे थे और तभी से कुण्डलपुर में विराजमान मुनि- आर्यिकाओं की निरंतर वैय्यावृत्ति एवं आहारचर्या हेतु चौका लगा रहे थे।

कुण्डलपुर में विराजमान पूज्य मुनिश्री १०८ प्रसादसागर जी महाराज ने उन्हें मतदान का महत्व समझाते हुए प्रेरित किया और उनकी प्रेरणा एवं आशीर्वाद से आज पूरे तीन माह बाद छतरपुरिया परिवार ने गुना लौटकर राष्ट्रहित में मतदान किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 0
Wow Wow 0