मजदूर ने प्रधान पर मजदूरी ना देने का लगाया आरोप
हरदोई (आरएनआई) मझिला थाना क्षेत्र के उरली ग्राम पंचायत के प्रधान अश्वनी कुमार शर्मा पर मजदूर अरुण कुमार पुत्र महिपाल ने आरोप लगाया है I कि ग्राम प्रधान ने अपनी ग्राम पंचायत उरली में नाली वा इंटरलॉकिंग का कार्य 30 अप्रैल 2025 से 7 लेबर वा 2 मिस्त्री द्वारा 29 दिन तक काम चला था, जिसकी मजदूरी 92,800 रुपये हुई थी, जिसमें इन्होंने 44,600 रुपये दे दिया है,अब 48,200 शेष बचा है I
वह प्रधान हमेंआए दिन कई महीनो से गुमराह कर रहे हैं I कहते हैं कि कल दे देंगे, परसों दे देंगे, अभी नहीं दे पाएंगे ज्यादा कहोगे तो कुछ नहीं मिल पायेगा चाहे जो भी कर लो, जिसकी लिखित शिकायत पत्र देकर स्थानीय मझिला थाने पर न्याय की गुहार लगाई है I
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



