"मैं क्षमा मांगता हूं..." — मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वीकार की मध्यप्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति
भोपाल (आरएनआई)। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश में सड़कों की खराब हालत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया कि राज्यभर में सड़कें गड्ढों से भरी और जर्जर हो चुकी हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा — “हम मानते हैं कि सड़कों की हालत खराब हुई है। गड्ढों से जनता को असुविधा हुई है, इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। लेकिन अब पूरे प्रदेश में प्राथमिकता से पैचवर्क किया जा रहा है।”
उन्होंने बताया कि विभाग ने राज्य के सभी जिलों में मरम्मत कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया है और बरसात के बाद सबसे पहले मुख्य मार्गों को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विजयवर्गीय के इस बयान को विपक्ष ने सरकार की स्वीकृति के रूप में देखा, वहीं जनता ने इसे “देर से सही, लेकिन सही स्वीकारोक्ति” बताया। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले कुछ महीनों में सड़क सुधार कार्यों का असर आम लोगों को दिखेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



