मंडला में स्कूल यूनिफॉर्म में शराब खरीदती छात्राओं का वीडियो वायरल, ठेके पर कार्रवाई की तैयारी

Oct 25, 2025 - 19:03
Oct 25, 2025 - 19:13
 0  243
मंडला में स्कूल यूनिफॉर्म में शराब खरीदती छात्राओं का वीडियो वायरल, ठेके पर कार्रवाई की तैयारी

मंडला (आरएनआई) मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर में संचालित कंपोजिट शराब दुकान से स्कूली छात्राओं को शराब बेचने का मामला प्रकाश में आया। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार की शाम ही प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी संबंधित शराब दुकान में पहुंच गए। उन्होंने जहां दुकान के दस्तावेजों और स्टाक की जांच की,वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला। सी.सी.टीवी फुटेज में अधिकारियों को साफ दिखाई दिया कि दुकान से स्कूली छात्राओं को शराब बेची गई। जबकि इस पर प्रतिबंध है। इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण तैयार कर कलेक्टर की न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

ठेकेदार पर हो सकता है जुर्माना-:
नैनपुर की कंपोजिट शराब दुकान से स्कूली छात्रा को शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई है। प्रकरण बनाकर कलेक्टर की न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। ऐसे मामलों में ठेकेदार पर दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रविधान है। 
- रामजी लाल पांडे,जिला आबकारी अधिकारी-मंडला।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0