भोपाल में राम की बारात के साथ रही दशहरे की धूम, धू-धू कर जला 51 फीट ऊंचा रावण

Oct 12, 2024 - 22:37
Oct 12, 2024 - 22:38
 0  621
भोपाल में राम की बारात के साथ रही दशहरे की धूम, धू-धू कर जला 51 फीट ऊंचा रावण

भोपाल (आरएनआई) आज पूरा देश जहां दशहरा का जश्न मना रहा है, तो वहीं राजधानी भोपाल के संत नगर में भी इसकी धूम देखने को मिली। यहां सामाजिक संस्था नवयुवक सभा द्वारा विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान बड़े हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया। बता दें कि इस साल 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन कर भव्य राम बारात निकाली गई, जो शहर के विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए दशहरा मैदान तक पहुंची।

यहां रावण का पुतला दहन करने के साथ ही अधर्म पर धर्म की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी बड़े कड़े इंतजाम किए गए थे।


निकाली गई राम बारात
नवयुवक सभा संत नगर में 69 सालों से विजयदशमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाखों लोग हर साल शामिल होते हैं। वहीं, इस साल नगर वासियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से लगभग 2 लाख लोग शामिल हुए। उत्सव की शुरूआत सभा भवन से श्रीराम बारात और आकर्षक झांकियों के साथ हुई। राम बारात में सनातन संस्कृति की झलक देखने को मिली।। बता दें कि भगवान श्री राम एक बग्गी पर सवार होकर नगर की परिक्रमा की। लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया।

जलाया गया 51 फीट ऊंचा रावण
इस बार रावण 51 फिट और मेघनाथ 45 फिट के जलाऐ गए। यहां राम-भरत मिलाप हुआ। आकर्षक आतिशबाजी के साथ उत्सव का समापन किया गया। इससे पहले मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके परिणाम शाम को घोषित किए गए। परिणाम के आधार पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। रावण का दहन करने के लिए नवयुवक सभा स्कूल में पढ़ने वाले मोहित भगवान राम की वेशभूषा में नजर आए, तो वहीं हिमांशु लक्षमण बने, जबकि अनमोल हनुमान जी और निक्की साधवानी को भगवान श्री गणेश बनाया गया।


विधायक हुए शामिल
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह भारतीय सनातन संस्कृति का पर्व है। सभी हिंदू भाई-बहनों से प्रार्थना है कि वह अपने बच्चों को राजा राम, बजरंगबली, महावीर स्वामी, गुरु नानक, भगवान गौतम बुद्ध, सनातन संस्कृति और सभ्यता के बारे में अवश्य जानकारी दें। उन्होंने इस बात पर खास जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को दिन में एक बार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस दौरान पार्षद अशोक मारन, एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी, शिक्षाविद् विष्णु गेहानी, वासदेव वाधवानी, समाज सेवी हीरो ज्ञानचंदानी, पंचायत अध्यक्ष भरत आसवानी आदि मौजूद रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0