भोपाल में राज बब्बर ने ली चुटकी, बोले ‘मोदी को मुख्यमंत्री मत बना लेना, बहुत बुरे हाल हो जाएंगे’, कांग्रेस की जीत का दावा

Nov 14, 2023 - 21:25
Nov 14, 2023 - 21:25
 0  756
भोपाल में राज बब्बर ने ली चुटकी, बोले ‘मोदी को मुख्यमंत्री मत बना लेना, बहुत बुरे हाल हो जाएंगे’, कांग्रेस की जीत का दावा

भोपाल, (आरएनआई) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और अभिनेता राज बब्बर ने कहा है कि बाल दिवस पर मध्य प्रदेश में कुपोषण का मुद्दा उठाया। भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होने कहा कि दुर्भाग्य है कि आज जिस प्रदेश में मैं आया हूं वहां लाखों बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। और 18 साल से जो व्यक्ति राज कर रहा है वो ये कहता है कि कुपोषण मेरे माथे पर कलंक है। उन्होने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और यहां कर्नाटक दोहराया जाएगा।

एमपी में ‘कर्नाटक’  दोहराने का दावा
उन्होने कहा कि पिछली बार जब वो चुनाव के दौरान आए थे तो उन्हें कांग्रेस की लहर दिखी थी और इस बार भी वही स्थिति है। लेकिन उस समय बीजेपी ने धोखे से सरकार बना ली। राज बब्बर ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार बदलाव की लहर चल रही है और बीजेपी की सरकार नहीं बन रही है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में 150 से कम सीटें नहीं आएंगी और मैं कहता हूं कि एकाध सीट बढ़ेगी ही, डेढ़ सौ से कम का सवाल ही नहीं उठता। इसका कारण बताते हुए उन्होने कहा कि यहां पर कर्नाटक रिपीट हो रहा है। जैसे पिछली बार कर्नाटक और महाराष्ट्र की सरकार धनबल से तोड़ी, वहां यहां भी किया। और जैसे कर्नाटक में कांग्रेस के दुगने विधायक जीतकर आए हैं, यहां भी वही नतीजा आएगा।

‘एमपी के मन में मोदी’ वाली बात पर ली चुटकी
राज बब्बर ने कहा कि अब पीएम मोदी को मध्य प्रदेश के किसी नेता पर भरोसा नहीं है। वो किसी को भी मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं समझ रहे हैं। शिवराज जी को तो पिछली बार ही हटा दिया था लेकिन फिर मजबूरी में ले आए थे। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है..ये किसी को नहीं पता। इस बार संकल्प पत्र में प्रदेश के किसी नेता का नाम नहीं है। सारी गारंटी मोदी जी दे रहे हैं और उनकी गारंटी तो हम बहुत पहले देख चुके हैं। मध्य प्रदेश के मन में मोदी है..इस सवाल के जवाब पर चुटकी लेते हुए राज बब्बर ने कहा कि ‘मैं आप लोगों से दुआ करूंगा कि मोदी को मुख्यमंत्री मत बना लेना, बहुत बुरे हाल हो जाएंगे इस प्रदेश के।’

गरीबी और सीडी के सवालों पर कही ये बात
पत्रकारों के गरीबी कम होने को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में राज बब्बर ने कहा कि कोई कम से कम मध्य प्रदेश में रहकर तो नहीं पूछ सकता। यहां इतनी गरीबी है कि 10-10 हजार में बच्चियों को बेचा जाता है। ऐसे में कोई भी कैसे ये कह सकता है कि गरीबी कम हुई है। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की तथाकथित सीडी को लेकर उठ रहे सवाल और वीडी शर्मा के इसके पीछे कांग्रेस का हाथ होने के आरोप पर उन्होने कहा कि अगर उनको लगात है कि कांग्रेस इसके पीछे हैं तो ईडी को बुलाए और जांच करवाएं। अगर कांग्रेस इसके पीछे है तो कांग्रेस के भी व्यक्ति को भी जेल भिजवाए। उन्होने कहा कि जिस तरह कांग्रेसी नेताओं के घर बात बात पर ईडी चली जाती है, इनके यहां भी जाकर जांच करे।

राज बब्बर ने कहा ‘राम तो सबके हैं’
मध्य प्रदेश में मोदी और शिवराज का डबल इंजन है और राहुल गांधी और प्रियंका मनोरंजन है…मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा कही इस बात पर उन्होने कहा कि जो ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं वो मुझे गंभीर नजर नहीं आते। वो अपनी बुराई खुद कर रहे हैं अपने आपको और मोदी जी को इंजन बता रहे हैं। अगर शिवराज जी इंजन है तो दुर्भाग्य की बात है। उन्होने कहा कि चाहे प्रियंका जी हों या हेमामालिनी जी हों..अगर कोई भी किसी महिला के बारे में छिछोरी बात करता है तो वो व्यक्ति बहुत छिछोरा है। ऐसे व्यक्ति के लिए रोना चाहिए जिन्हें शब्दों का इस्तेमाल करना नहीं आता है। वहीं उन्होंने राममंदिर को लेकर कहा कि राम तो सबके हैं..हम आंख बंद करके राम का नाम लेंगे और वहां चले जाएंगे। राज बब्बर ने कहा कि हम सब सनातनी हैं, हम वैष्णव भी हैं और हम शैव भी हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0