भूमि हड़पने के लिए विधवा को बनाया बंधक, दबंग रिश्तेदारों ने गुमराह कर कराया बैनामा

Sep 4, 2025 - 19:58
Sep 4, 2025 - 20:10
 0  1.3k
भूमि हड़पने के लिए विधवा को बनाया बंधक, दबंग रिश्तेदारों ने गुमराह कर कराया बैनामा

कछौना (हरदोई) (आरएनआई) कोतवाली कछौना क्षेत्र के ग्रामसभा बाण में एक विधवा महिला के साथ दबंग रिश्तेदारों द्वारा जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसे गुमराह कर उसकी भूमि का जबरन बैनामा करा लिया गया और कई महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया।

प्रार्थना पत्र में विधवा ईश्वरवती ने बताया कि कुछ दबंग रिश्तेदारों ने बहकावे में लेकर उसकी पैतृक भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया। विरोध करने पर उसे महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया, जिससे वह किसी से संपर्क तक नहीं कर सकी। बाद में किसी तरह छूटकर घर पहुंची तो उसने अपने परिचितों को पूरी घटना बताई।

पीड़िता का कहना है कि जबरन कराए गए भूमि बैनामे से उसका भविष्य अंधकारमय हो गया है। वह मानसिक और सामाजिक रूप से गहरी पीड़ा झेल रही है। अब वह न्याय की आस में दर-दर भटक रही है।

विधवा महिला ने जिला अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए, जिससे असहाय लोगों को न्याय मिल सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)