भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, मवई स्थित वृद्वा आश्रम में कराया वृद्धों को भोजन  

Aug 3, 2025 - 19:12
Aug 3, 2025 - 21:16
 0  108
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, मवई स्थित वृद्वा आश्रम में कराया वृद्धों को भोजन  

फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय दोसर वैश्य महिला इकाई द्वारा मवई स्थित वृद्धाश्रम में महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता के नेतृत्व में 21 पौधे रोपित किये गये। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को महिला इकाई ने भोजन करायाा।
 
महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे धरा के गहने हैं। इनको संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। स्वस्थ रहने के लिये सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की आवश्यकता है। एक अच्छा और स्वस्थ र्प्यावरण हमे एक श्रेष्ठ जीवन जीने में महत्वपूर्ण सहयोग करता है। जब हम सांस लेते हैं तो आक्सीजन ग्रहण करते हैं और जब हम सांस छोडते हैं तो उसके साथ कार्बनडाई आक्साइड छोडते है। यह आक्सीजन हमे वृक्षों से प्राप्त होती है। संरक्षक सरोज गुप्ता ने कहा कि जिस दिन वृक्ष समाप्त हो जायेंगे उसी दिन से पृथ्वी से जीवन समाप्त हो जायेगा अतः हमारे लिये सबसे आवश्यक कार्य पर्यावरण संरक्षण होगा। हमारी आने वाली पीढी का भी संरक्षण होगा। वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने इस आयोजन की बहुत ही सराहना की। उन्होंने अतिथियों का भजनों के द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर पूनम गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रतिजा गुप्ता, जागृति, मनीषा गुप्ता, डाली गुप्ता, अनीता गुप्ता, एकता गुप्ता, नारायण बाबू, सीमा गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0