ब्लॉक पिहानी के सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी
पिहानी (हरदोई)। ब्लॉक पिहानी के सभागार में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सुरक्षित बैंकिंग तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में CRISIL Foundation–MoneyWise, सीएफएल शाहाबाद की फील्ड कोऑर्डिनेटर कुमारी अर्चना देवी ने स्वयं सहायता समूहों के सुचारु संचालन, नियमित बचत, समय पर ऋण अदायगी, बैंक से बेहतर समन्वय तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से सुरक्षित डिजिटल लेनदेन अपनाने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की।
कार्यक्रम में बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) पिहानी, बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम में रुचि लेकर बैंकिंग एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अपने प्रश्नों का समाधान कराया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना, बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



