अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, गृह मंत्रालय ने जारी किए नियुक्ति आदेश

Jul 17, 2026 - 12:34
 0  162
अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, गृह मंत्रालय ने जारी किए नियुक्ति आदेश

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

अनुराग कुमार अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे और राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगे।

वहीं, मौजूदा पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा को उनके पद से हटाते हुए आगे की तैनाती के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। सतीश गोलचा एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस में शीर्ष स्तर पर यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब अनुराग कुमार राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े अहम मामलों की कमान संभालेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.