ब्राह्मण समाज व करणी सेना का संयुक्त प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन — प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी पर एफआईआर की मांग

Nov 27, 2025 - 15:58
Nov 27, 2025 - 16:06
 0  486
ब्राह्मण समाज व करणी सेना का संयुक्त प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन — प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी पर एफआईआर की मांग

आरोन (आरएनआई) सर्व ब्राह्मण समाज समिति एवं करणी सेना परिवार द्वारा संयुक्त रूप से श्री दास हनुमान मंदिर चौराहे पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा (IAS) द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध जताते हुए मार्गदर्शन व न्याय की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की तथा संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज की बहन-बेटियों की मान-प्रतिष्ठा की रक्षा हो सके। समाजजनों का कहना था कि इस तरह के बयान न केवल असंवेदनशील हैं बल्कि समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले भी हैं। इसी कारण प्रदेश स्तर पर भी व्यापक विरोध दर्ज कराया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।

समाज ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0